Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

भारत में आज फिर बढ़ गए कोरोना वायरस के केस, 24 घंटे में 33 लोगों ने तोड़ा दम

Written by  Vinod Kumar -- September 08th 2022 10:37 AM
भारत में आज फिर बढ़ गए कोरोना वायरस के केस, 24 घंटे में 33 लोगों ने तोड़ा दम

भारत में आज फिर बढ़ गए कोरोना वायरस के केस, 24 घंटे में 33 लोगों ने तोड़ा दम

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कल के मुकाबले आज भारत में कोरोना वायरस के केसों में एक हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 6,395 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही 33 लोगों की मौत हुई। मंगलवार को कोरोना केस 4,417 तक गिर गए थे। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 5,379 नए मामले दर्ज किए गए थे। भारत में इस समय 50,342 एक्टिव केस हैं। ये कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 252 की कमी दर्ज की गई है। corona3 (1) भारत में इस समय रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है। डेली पॉजटिविटी रेट इस समय 1.96 प्रतिशत है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.88 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक इस समय भारत में डेथ रेट 1.19 है। भारत में अब तक 4 करोड़ 44 लाख 78 हजार 646 लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। गई है। इसके साथ ही 4 करोड़ 39 लाख 204 लोग कोरोना वायरस को हरा चुके हैं। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 90 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। Coronavirus: Punjab records 7,699 Covid-19 cases, 33 deaths in 24 hours सरकार ने कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। भारत में अब तक लोगों को वैक्सीन की 213 करोड़ 27 लाख 81 हजार 911 खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 36 लाख 31 हजार 977 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।  


Top News view more...

Latest News view more...