Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को बचाया

Written by  Arvind Kumar -- September 05th 2020 06:49 PM
चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को बचाया

चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना ने चीनी नागरिकों को बचाया

नई दिल्ली। एलएसी पर चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना ने सिक्किम में रास्ता भटक चुके चीनी नागरिकों को बचाया है। दरअसल चीनी नागरिक 17,500 फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के प्लेटु क्षेत्र में रास्ता भटक गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही भारतीय सेना ने सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। भारतीय सेना ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई की परेशानियों तथा कठिन जलवायु स्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। Indian Army rescues Chinese Citizens in North Sikkim भारतीय जवानों ने उन्हें उनके गंतव्य पर पहुंचने के लिए समुचित दिशानिर्देश भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत तथा भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...