Tue, Dec 16, 2025
Whatsapp

टोहाना में भारी भीड़ देख गदगद हुए दुष्यंत, कहा- भाजपा के अंत की यहीं से शुरुआत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- October 18th 2019 10:15 AM
टोहाना में भारी भीड़ देख गदगद हुए दुष्यंत, कहा- भाजपा के अंत की यहीं से शुरुआत

टोहाना में भारी भीड़ देख गदगद हुए दुष्यंत, कहा- भाजपा के अंत की यहीं से शुरुआत

टोहाना। (सतीश अरोड़ा) टोहाना में जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आये जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने यहां एकत्र हुईं भारी भीड़ को देख कर कहा कि यह रैली नहीं रैला है और यहीं से ही भाजपा का अंत होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की एक नई इबारत लिख दी है। प्रदेश के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार इसी शासन में हुआ। चाहे माइनिंग घोटाला हो और चाहे भर्ती घोटाला हो। उन्होंने कहा कि चपड़ासी लगाने के लिए तो हरियाणा वासी और ऑफिसर लगाने के लिए इन्हें गुजरात के लोग मिलते हैं। [caption id="attachment_350785" align="aligncenter" width="700"]JJP Leader 1 टोहाना में भारी भीड़ देख गदगद हुए दुष्यंत, कहा- भाजपा के अंत की यहीं से शुरुआत[/caption] चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को हेलीकॉप्टर तो मिला था प्रदेश में प्रचार करने के लिए मगर अपने ही क्षेत्र में मिल रही चुनौती से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। इसलिए हेलीकॉप्टर पर 5 इंच मिट्टी चढ़ गई है। [caption id="attachment_350784" align="aligncenter" width="700"]JJP Candidate टोहाना में भारी भीड़ देख गदगद हुए दुष्यंत, कहा- भाजपा के अंत की यहीं से शुरुआत[/caption] इससे पूर्व जजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली ने बोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के क्षेत्र में ही कोई विकास का काम नहीं हुआ तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में क्या होगा। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते है। यहां न सफाई है न ही अस्पताल में डॉक्टर है और भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। इसलिए लोगों ने अब बदलाव करने का मन बना लिया है। यह भी पढ़ें : …जब सनी देओल ने कहा- ये ढाई किलो का हाथ में जोड़ने आया हूं ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK