फिर दिखा तालिबान का क्रूर चेहरा, कपड़े उतारकर पत्रकारों को बुरी तरह से पीटा
काबुल। तालिबान का क्रूर चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है। इस बार तालिबान ने पत्रकारों पर अत्याचार किया है। तालिबानी लड़ाकों ने पत्रकारों की बुरी तरह से पिटाई की है। तालिबानी लड़ाके ने पत्रकारों को बंद कमरे में घंटों पीटा और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पत्रकारों पर कितना सितम किया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है और हर कोई तालिबान की इस हरकत की निंदा कर रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों और प्रशासन में नहीं बनी बात, जारी रहेगा धरना यह भी पढ़ें- गेहूं, जौ, चने की MSP में नाममात्र 2% की बढ़ोत्तरी किसानों के साथ मजाक: हुड्डा उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के लौटने के बाद वहां के हालात बदल गए हैं। पत्रकार स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रहे है। वहीं अपने हकों के लिए आवाज उठाने वालों को भी बक्शा नहीं जा रहा है। यहां तक की महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया जा रहा है।