Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा

Written by  Arvind Kumar -- February 18th 2021 02:17 PM
हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा

हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा

धर्मशाला। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर नीचे तक सभी राजनीतिक दल परिवारवाद वाली पार्टियां हैं। लेकिन भाजपा में पार्टी ही परिवार है। उन्होंने कहा कि कोई दूसरी पार्टी में 18 करोड़ सदस्य बनाने की ताकत ही नहीं है। [caption id="attachment_475931" align="aligncenter" width="700"]BJP President JP Nadda हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा[/caption] नड्डा ने कहा कि हम वोकल फॉल लोकल को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल के लॉकल उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें भी हर जिले में अपने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है। [caption id="attachment_475933" align="aligncenter" width="700"]BJP President JP Nadda हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा[/caption] बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भारत में 82 लाख से अधिक कोरोना टीकाकरण हो गया है। मेक इन इंडिया कोविड वैक्सीन को दुनिया भर के सभी देश खरीदना चाह रहे हैं। भारत 16 देशों को कोरोना वैक्सीन भेज रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब सभी राजनीतिक पार्टियां लॉकडाउन हो गई थीं, उस समय भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव में लगे रहें। 25 करोड़ गरीबों, असहायों को फूड पैकेट्स बांटे गए, लगभग 6 करोड़ लोगों को महीने भर का राशन वितरित किया गया। [caption id="attachment_475934" align="aligncenter" width="700"]BJP President JP Nadda हम जो लोग भी भाजपा में आए हैं, वो सभी खुशनसीब हैं: जेपी नड्डा[/caption] जेपी नड्डा ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि हमारी सरकार की सभी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित हैं। यही हमारा आर्थिक मॉडल रहा है। हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को हमको आगे बढ़ाना है। वो हमारा उद्देश्य है जिसके साथ हम जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर के दौरे पर विदेशी राजनयिक, जमीनी हकीकत का ले रहे जायजा यह भी पढ़ें- 22 फरवरी से अब बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन में कर सकेंगे सफर


Top News view more...

Latest News view more...