Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब

Written by  Arvind Kumar -- November 11th 2020 06:13 PM -- Updated: November 12th 2020 09:15 AM
पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब

पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस द्वारा बुधवार को पानीपत में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व नेता, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व विधायक किरण चौधरी ने मुख्य रूप से शिरकत की। ट्रैक्टर रैली गांव सिवाह से लेकर पानीपत अनाज मंडी तक निकाली गई, जिसके बाद अनाज मंडी में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बरोदा की जनता ने संदेश दे दिया है। भाजपा सरकार द्वारा बरोदा उपचुनाव में सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया गया, तमाम हथकंडे अपनाए गए। लेकिन इसके बावजूद भाजपा को इस उपचुनाव में करारी हार मिली है। उन्होंने कहा कि इन कृषि विरोधी काले कानूनों से पूरा तंत्र सड़कों पर आ जाएगा। इससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। आज हरियाणा में किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है। लेकिन प्रदेश की सरकार आंखें मूंदे हुए बैठी है। आज महंगाई आसमान छू रही है। किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसका फायदा भंडारण करने वाले उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अमेरिका में कोरोना की दूसरी ‘लहर’ का कहर, एक दिन में 2 लाख से ज्यादा मामले [caption id="attachment_448710" align="aligncenter" width="700"]Kumari Selja पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब[/caption] वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और आढ़तियों को बदहाली की ओर धकेल दिया है। हरियाणा प्रदेश कृषि बाहुल्य प्रदेश है। इन काले कानूनों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को बेनकाब कर दिया है। बरोदा उपचुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बरोदा की जनता ने इनकी असलियत जान ली। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश के लोगों को बरगलाकर सत्ता में आई थी। इनको मत नहीं मिला था, 40 सीटें आई थी केवल, बहुमत नहीं मिला था, जिस जजपा ने इनके खिलाफ वोट मांगे थे, उसके साथ इन्होंने सरकार बना ली। लेकिन जनता कभी माफ नहीं करती है और आप सभी ने यह बरोदा उपचुनाव में देखा। इन दोनों दलों को जनता ने असलियत दिखाई है और समय रहते हुए यह नहीं पहचानेंगे तो आने वाले समय में जनता इन्हें बिल्कुल धरातल पर पहुंचा देगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा बोलीं- राइट टू रिकॉल बिल लोकतंत्र पर प्रहार [caption id="attachment_448711" align="aligncenter" width="700"]Kumari Selja पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब[/caption] कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। श्री राहुल गांधी जी की ट्रैक्टर यात्रा जब हरियाणा आई थी तो उन्होंने कहा था कि या तो यह सरकार बाज आ जाए, नहीं तो जब हमारी सरकार आएगी तो हम यह तीनों काले कानून वापिस करेंगे। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने दी थी, आज उसे यह सरकार खत्म करना चाहती है। यह सरकार किसानों को बड़ी कंपनियों के हाथों बेचना चाहती है। कंपनियों का काम होता है मुनाफा कमाना। वह किसी का हित नहीं देखती हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों के आने से मुनाफाखोरी और कालाबाजारी शुरू हो जाएगी। जो इतने दशक लगे हैं, हमें सारे सिस्टम को बदलने में और किसानों को सशक्त करने में, वह सब कुछ यह सरकार खत्म करने जा रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हर मां बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा आगे बढ़े। लेकिन इस सरकार ने एक और जनविरोधी फैसला लिया है जिसमें सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की एक साल की फीस 53 हजार से बढ़ाकर 10 लाख रु कर दी है। साधारण परिवार का बच्चा कैसे डॉक्टर बनेगा। अब तो यह सरकार लोगों को अपने बच्चों के लिए सपने देखने का हक भी नहीं छोड़ेगी। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धाराशायी हो चुकी है। सरकार में घोटाले पर घोटाले सामने आ रहे हैं। रजिस्ट्री घोटाला, शराब घोटाला और अब जहरीली शराब घोटाला। इस जहरीली शराब घोटाले को भी छुपाने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। कितने परिवार इसमें उजड़ गए हैं और यह लोग कहते हैं कि इसमें आठ, दस लोगों की ही मृत्यु हुई है। क्या इस तरह असलियत छुप जाएगी। कांग्रेस पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इस सरकार के खिलाफ जनता के साथ खड़ी है। [caption id="attachment_448709" align="aligncenter" width="700"]Kumari Selja पानीपत में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, सेलजा बोलीं- बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को किया बेनकाब[/caption] पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल व विधायक किरण चौधरी ने कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है। इन काले कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी। हर बार इस सरकार के द्वारा दावे किए जाते हैं कि एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन जब फसल खरीद का समय आता है तो किसानों को किस तरह से परेशानियां झेलनी पड़ती है यह किसी से छुपी नहीं हैं। यह सरकार पूरी तरह से किसान, मजदूर विरोधी सरकार है। सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानून इसका जीता जागता सबूत हैं। विधानसभा के अंदर कांग्रेस पार्टी ने पूरे जोर-शोर से इन काले कानूनों का विरोध किया।


Top News view more...

Latest News view more...