Thu, Jul 10, 2025
Whatsapp

पानीपत: बहरामपुर गांव में घुस गया तेंदुआ, रात भर मशक्कत करने के बाद पिंजरे में किया कैद

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 08th 2022 02:11 PM
पानीपत:  बहरामपुर गांव में घुस गया तेंदुआ, रात भर मशक्कत करने के बाद पिंजरे में किया कैद

पानीपत: बहरामपुर गांव में घुस गया तेंदुआ, रात भर मशक्कत करने के बाद पिंजरे में किया कैद

पानीपत/संजीत चौधरी: जिला के बापौली के बहरामपुर गांव में एक तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है। सबसे पहले तेंदुए को किसान ने खेतों में घूमते हुए देखा था। किसान ने चारा काटते समय तेंदुए को घूमते देखा और भागकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बापौली थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को टीम को बुलाया गया। देर रात तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बापौली व सनौली थाना पुलिस ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करती रही। पुलिस ने खेतों के चारों ओर जाल लगाया। Leopard, Leopard  rescued, rescue, Panipat, haryana जाल में फंसने के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को अपने साथ ले गई है। गनीमत रही की ना ही तेंदुए ने लोगों को और ना ही लोगों ने तेंदुए को कोई नुकसान पहुंचाया। तेंदुए की खबर से आसपास के गांवों में इससे भय बना बना रहा। तेंदुए के पकड़ने जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को देखने वाले किसान ने बताया कि बीती रात गांव बहरामपुर में खेत में तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया। तेंदुआ बिल्कुल उसके सामने आकर खड़ा हो गया था। वो उसको देखकर गांव की ओर भागा और पुलिस को इसकी सूचना दी। एसएचओ जगजीत सिंह का कहना है कि‌ यमुना के तटीय क्षेत्रों में जंगल है। यहां जंगली जानवर हो सकते हैं। हो सकता है तेंदुआ जंगल से निकलकर बाहर आ गया हो।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK