Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

मनाली में तेंदुए के हमले में एक घायल, खौफ में लोग

Written by  Arvind Kumar -- March 03rd 2019 04:24 PM -- Updated: March 03rd 2019 04:29 PM
मनाली में तेंदुए के हमले में एक घायल, खौफ में लोग

मनाली में तेंदुए के हमले में एक घायल, खौफ में लोग

मनाली। (नितिन शर्मा) यहां दो तेंदुओं ने इन दिनों आतंक मचाया हुआ है। रविवार सुबह भी एक तेंदुए ने मनाली के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान तापे राम, उम्र 67, मनाली गांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे तेंदुए ने तापे राम पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर व्यक्ति को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिशन अस्पताल के डॉक्टर ए फिलिप ने बताया कि व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है तथा व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
[caption id="attachment_264315" align="aligncenter" width="700"]Leopard Terror आसपास के लोगों ने शोर मचाकर व्यक्ति को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया।[/caption] शनिवार को ग्रामीणों ने मनाली गांव व ढूंगरी के आसपास दो तेंदुओं के देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी थी। लेकिन वन विभाग अभी तक एक ही तेंदुए को पकड़ पाया है, दूसरा अभी भी पकड़ से बाहर है। तेंदुए दो दिन के भीतर एक व्यक्ति सहित भेड़ों व कुतों पर हमला कर चुके हैं। ऐसे में लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें : कार में भड़की आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान (VIDEO)

Top News view more...

Latest News view more...