बेटे ने सुपारी देकर अपनी ही मां की करवा दी हत्या, शराब के नशे में खोला राज
बेटे ने सुपारी देकर अपनी ही मां की करवा दी हत्या, शराब के नशे में खोला राज[/caption]
दरअसल यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर में आनंद नाम के युवक ने अपनी मां की इसलिए अपने दोस्त को सुपारी देकर हत्या करवा दी क्योंकि आनंद ने अपनी मां का एक लाख रुपए वापस देना था। ऐसे में आनंद ने अपने ही दोस्त को दो लाख रुपए का लालच देकर उसके साथ मिलकर अपनी मां की हत्या करवा दी।
[caption id="attachment_334017" align="aligncenter" width="700"]
बेटे ने सुपारी देकर अपनी ही मां की करवा दी हत्या, शराब के नशे में खोला राज[/caption]
इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब आनंद ने शराब पी रखी थी। दोनों भाई-बहन में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने नशे में कत्ल की बात को कबूल कर लिया। मां के कत्ल की बात सुनते ही बेटी ने इस मामले में थाना बिलासपुर में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की तो दोनों हत्या आरोपियों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद से दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस में पलवल के पास लगी भयंकर आग (VIDEO)