मनीष ग्रोवर ने किसानों से माफी मांगने से किया इनकार, कही ये बात
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने धरने पर बैठे किसानों से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कोई गलत इशारा नहीं किया गया है। यदि किसी के पास सबूत है तो वह सबूत पेश करें जो सजा मिलेगी मुझे मंजूर है, लेकिन किसी के दबाव के आगे नहीं झुकूंगा और माफी किसी भी सूरत नहीं मांगूंगा।
साथ ही मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि यह किसान नहीं बल्कि वह लोग हैं जिनके झंडे को जनता नकार चुकी है। अब वह किसानों का झंडा आगे करके अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सिलसिले में मनीष ग्रोवर ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से वाकिफ करवाया।
यह भी पढ़ें- इनेलो के पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रकाश जिंदल जेजेपी में शामिल
यह भी पढ़ें- देश का पहला अनाज ATM हरियाणा में
गौरतलब है कि इससे पहले एक वीडियो जारी कर मनीष ग्रोवर माफी मांग चुके हैं लेकिन अब कुछ किसान इस बात पर अड़े हैं कि मनीष ग्रोवर उनके बीच आकर माफी मांगे मनीष ग्रोवर ने किसानों के बीच जाकर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।