Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

मुख्यमंत्री खट्टर की यूपी के सीएम के साथ लखनऊ में बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

Written by  Arvind Kumar -- December 15th 2019 09:59 AM
मुख्यमंत्री खट्टर की यूपी के सीएम के साथ लखनऊ में बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

मुख्यमंत्री खट्टर की यूपी के सीएम के साथ लखनऊ में बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय

लखनऊ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उत्तर प्रदेश के साथ लम्बित द्विपक्षीय मामलों को हल करने की पहल को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में हुई बैठक में यमुना नदी पर तीन पुलों के निर्माण कार्य को करने की सहमति उत्तर प्रदेश ने अपने स्तर पर व्यक्त की। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि पलवल के हसनपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को उत्तर प्रदेश से जुड़ने वाले पुल को दोनों राज्य अपने-अपने हिस्से का निर्माण स्वयं करवाएंगे ना कि 50-50 के अनुपात में। [caption id="attachment_369481" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar Lal 2 मुख्यमंत्री खट्टर की यूपी के सीएम के साथ लखनऊ में बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय[/caption] बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा के मामले में 14 फरवरी, 1975 को दिए गए दीक्षित अवार्ड के अन्तर्गत जो बुर्जियां मौके से गायब हैं उनकी पुन: स्थापना के लिए निर्णय लिया गया कि यह कार्य सर्वे ऑफ इण्डिया के माध्यम से 31 मार्च, 2020 तक पूरा करवाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि के खर्च होने का अनुमान है तथा दोनों राज्य 50: 50 के अनुपात में यह राशि वहन करेंगे। [caption id="attachment_369480" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar Lal 1 मुख्यमंत्री खट्टर की यूपी के सीएम के साथ लखनऊ में बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय[/caption] बैठक में पानीपत जिले में बिलासपुर को खोजकीपुर को जोड़ने वाले उच्चस्तरीय पुल तथा सड़क के निर्माण के लिए 70 मीटर भूमि उत्तर प्रदेश सरकार 01 माह के अन्दर अधिग्रहण कर इसका निर्माण कराएगी। इसी प्रकार फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा वाया जसना-मंझवाली अट्टा गुजरांन के बीच यमुना नदी पर पुल के निर्माण पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने सहमति जताई और इसी महीने भूमि अधिग्रहण कर दी जाएगी, जिसकी कीमत 104 करोड़ रुपए होगी। यमुना नगर-रादौर सड़क से नुकूर-सहारनपुर सड़क पर यमुना नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण के लिए भी उत्तर प्रदेश ने अपने स्तर पर करने का आश्वासन दिया तथा इसके लिए उत्तर प्रदेश 04 कनाल जमीन का अधिग्रहण करेगा। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। इन मुद्दों के समाधान के लिए शीघ्र ही अगली बैठक इसी महीने में आगरा में बुलाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ेंक बार फिर सुखबीर सिंह बादल के हाथ अकाली दल की कमान ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...