Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

लखनऊ के लवीना होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे हुए लोगों को खिड़की तोड़कर किया रेस्क्यू

Written by  Vinod Kumar -- September 05th 2022 10:38 AM
लखनऊ के लवीना होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे हुए लोगों को खिड़की तोड़कर किया रेस्क्यू

लखनऊ के लवीना होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे हुए लोगों को खिड़की तोड़कर किया रेस्क्यू

लखनऊ: हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित होटल लिवाना में भयानक अग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा तफरी मच गई। होटल के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं। अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। दमकल कर्मी और पुलिस के जवान आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। मौके पर 15 दमकल गाड़ियां पहुंची हुई हैं। होटल में आग तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी है। पुलिस का मानना है कि होटल के अंदर 35 से 40 लोग मौजूद हैं। होटल के वैंक्वेट हॉल में अधिकतर मरीज थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मरीजो के लिए 13 एम्बुलेंस लगा दी गई हैं। होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोगों को इमरजेंसी एग्जिट और खिड़कियां तोड़कर निकाला गया। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अभी तक 7 लोगों को भर्ती किया गया है। दो लोगों की मौत झुलसने से हुई है। मृतकों में एक महिला व पुरुष हैं।। दम घुटने से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी है। आग की वजह से होटल के सभी कमरे में धुआं भरा हुआ है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।


Top News view more...

Latest News view more...