Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Written by  Vinod Kumar -- August 25th 2022 05:55 PM
गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, पति ने दोनों की कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

नारनौल/नीतिन शर्मा: अटेली में एक प्रवासी मजदूर ने अपनी पत्नी सहित एक अन्य प्रवासी मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश से आकर यहां नारनौल में परिवार सहित रहता था और मजदूरी का काम करता था। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आरोपी आग बबूला हो गया और दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना पाकर एसपी विक्रांत भूषण, डीएसपी कनीना रणवीर सिंह और एसएचओ संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को अटेली से गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के 4- 5 परिवार अटेली की रेलवे कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। ये परिवार यहां पर मजदूरी का काम करते हैं। इन परिवारों में अखिलेश अपनी पत्नी सुनीता (30) के साथ रह रहा था। अखिलेश व सुनीता के कोई भी संतान नहीं है। इसी कॉलोनी में मध्य प्रदेश का गोविंद (32) भी किराए की मकान पर रहता था। गोविंद के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। गुरुवार को सुबह अखिलेश किसी काम से गया हुआ था। दोपहर को वह वापस अपने कमरे पर आया तो उसने देखा कि सुनीता और गोविंद एक साथ उसके कमरे में सो रहे थे। इस पर उसने वहां पर रखी कुल्हाड़ी उठा ली और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे करीब सुनीता और गोविंद बुरी तरह घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग वहां पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी अखिलेश को पकड़ लिया। घटना के बाद डीएसपी व एसपी ने भी रेलवे कॉलोनी का दौरा किया। अटेली में हुए इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


Top News view more...

Latest News view more...