Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में, दो कोच किए सस्पेंड

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- November 24th 2019 10:13 AM
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में, दो कोच किए सस्पेंड

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में, दो कोच किए सस्पेंड

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) भाजपा सरकार के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने खेल विभाग के दो कोच को सस्पेंड कर दिया है। दोनों कोच रोहतक के रहने वाले। बताया जा रहा है कि दोनों कोचों ने लापरवाही बरती थी और कार्यक्रम से गैरहाजिर रहे थे। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही खेलों को लेकर सीक्रेट फ्लाइंग टीम का गठन होगा जो सीधा खेलों की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करेगा उसे अपने घर बैठना होगा। बता दें कि इससे पहले संदीप सिंह पेहोवा के दो अधिकारियों को भी सस्पेंड कर चुके हैं। [caption id="attachment_363146" align="aligncenter" width="700"]Sandeep Singh 2 खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में, दो कोच किए सस्पेंड[/caption] संदीप सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2019 को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। यहां गीता मैराथन में हजारों लोगों ने दौड़कर महोत्सव के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। इस महोत्सव के इन ऐतिहासिक लम्हों के साक्षी शहर के हजारों लोग बनें और लोगों का उत्साहवर्धन करने, स्वागत करने और विजेताओं का सम्मानित करने के लिए प्रशासन की तरफ से तमाम प्रबन्ध किये गए थे। मैराथन को खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। यह भी पढ़ेंनेशनल लेवल का तैराक सड़क पर स्टॉल लगाकर बेच रहा चाय, ये है वजह ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK