Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आई.डी. स्वामी के निधन एक दिन का राजकीय शोक

Written by  Arvind Kumar -- December 16th 2019 03:31 PM
आई.डी. स्वामी के निधन एक दिन का राजकीय शोक

आई.डी. स्वामी के निधन एक दिन का राजकीय शोक

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आई.डी. स्वामी के निधन पर आज राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में विभिन्न सरकारी भवनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज आज आधे झुके रहेंगे और सरकार की ओर से किसी भी तरह के मंनोरजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। Letter बता दें कि फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी का देहांत हो गया। देहांत के बाद, आज उनके संस्कार में शोक व्यक्त करने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समेत बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के साथ पूर्व गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी को अंतिम विदाई दी गई। यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे सीएम खट्टर ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...