ओपी धनखड़ ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के धरने पर साधा निशाना
चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के धरने पर निशाना साधा है। ओपी धनखड़ ने ट्वीट कर कहा कि ये धरना राजनीति के लिए है जबकि केंद्र सरकार पंजाब का 12 करोड़ क्विंटल धान, 22 हज़ार करोड़ रुपए देकर ख़रीद रही है। 1320 करोड़ रुपए की मार्केट फ़ीस भी केंद्र ही देगा। इसके अलावा आढ़ती 550 करोड़ रुपए आढ़त भी केंद्र से लेंगे।
दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं के साथ SBS नगर में खटकर कलां में केंद्र के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं जो इन कानूनों से गंभीर रूप से प्रभावित होंगे। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं और इसका विरोध करने के लिए सब कुछ करेंगे। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने को दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक करार दे चुके हैं। उनका कहना है कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य के कानूनों में संशोधन समेत सभी विकल्पों को खंगाल रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह भी कहना है कि उनकी सरकार कीमतों से समझौता किए बिना किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें: किसानों ने निकाली केंद्र सरकार की शव यात्रा, पुतला फूंकापंजाब सीएम @capt_amarinder आज धरने पर बैठेंगे-ख़रीद से उपर हैं-राजनीति।केंद्र सरकार पंजाब का12 करोड़ क्विंटल झूना,22 हज़ार करोड़ ₹ देकर ख़रीद रही है,1320 करोड़ ₹की मार्केट फ़ीस भी देगा केंद्र,550 करोड़ ₹आढ़ती आढ़त लेंगे केंद्र से और धरना-वो राजनीति के लिये #AntiFarmerCongress pic.twitter.com/geSa6mwYzw — Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) September 28, 2020