Sun, Dec 14, 2025
Whatsapp

बीएसएफ को फिरोजपुर में मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 03rd 2022 03:58 PM
बीएसएफ को फिरोजपुर में मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

बीएसएफ को फिरोजपुर में मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

पंजाब: फिरोजपुर सेक्टर में बुधवार-वीरवार मध्यरात्रि को भारतीय सीमा में पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठिए ने घुसपैठ की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग करते हुए घुसपैठिए को मार गिराया। वहीं घटना के बाद से ही BSF टीम ने फेंसिंग के पार सर्च अभियान शुरू किया है। जानकारी के अनुसार BSF के जवान रात के समय फिरोजपुर सेक्टर की केएस वाला BOP के करीब पहरा दे रहे थे। उसी समय उन्हें पाकिस्तान की तरफ से हरकत देखने को मिली। एक पाकिस्तानी युवक भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा था। BSF जवानों ने उसे रुकने के लिए आवाज दी। घुसपैठिए ने BSF जवानों की आवाज को अनसुना कर दिया। वह फिर भी आगे बढ़ता गया। खतरे को भांपते हुए BSF के जवान ने उस पर गोली चला दी। BSF जवानों ने उसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया। बता दें कि इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में पाकिस्तान यहां कोई गड़बड़ी फैला सकता है। पिछले सप्ताह गुरदासुपर सेक्टर में हुई थी मुठभेड़ पिछले सप्ताह गुरदासपुर बॉर्डर पर भी मुठभेड़ हुई थी। पाकिस्तान से आए तस्करों ने BSF के जवान पर गोलियां चला दी थीं। इसमें BSF का जवान घायल हो गया था। इसके बाद BSF टीम ने इलाके से भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए थे। इतना ही नहीं अगले ही दिन BSF ने एक और खेप पकड़ी थी और पिस्टल भी बरामद की थी। इस घटना के बाद से ही BSF के जवानों को पूरा सतर्क रहने के लिए कह दिया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK