Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

यमुना नदी पर बने अस्थाई पुल का हिस्सा पानी में बहा, क्षेत्र का संपर्क यूपी से कटा

Written by  Arvind Kumar -- May 15th 2021 01:33 PM -- Updated: May 15th 2021 02:05 PM
यमुना नदी पर बने अस्थाई पुल का हिस्सा पानी में बहा, क्षेत्र का संपर्क यूपी से कटा

यमुना नदी पर बने अस्थाई पुल का हिस्सा पानी में बहा, क्षेत्र का संपर्क यूपी से कटा

यमुनानगर। ( तिलक भारद्वाज) पहाड़ों में हुई बारिश से यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ गया जिसके चलते यमुनानगर के नगली घाट पर आवाजाही के लिए बना अस्थाई पुल का कुछ हिस्सा टूटकर पानी में बह गया है। जिससे क्षेत्र का संपर्क उत्तर प्रदेश से कट गया है। अस्थाई पुल बह जाने से क्षेत्र व यूपी के लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। क्षेत्र के लोग यमुना नदी पार स्थित अपने खेतों में जाने के लिए उत्तर प्रदेश के सड़क के रास्ते लगभग 55 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण सर्वजीत ने बताया कि पहाड़ों में बारिश होने के बाद यमुना नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिससे नगली घाट का अस्थाई पुल का कुछ हिस्सा पानी में बह गया है। जिससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। यह भी पढ़ें: वैक्सीन की किल्लत जल्द होगी दूर यह भी पढ़ें: अब 12-16 सप्ताह बाद लगेगी COVISHIELD वैक्सीन की दूसरी खुराक अब किसान अस्थाई पुल टूटने से अपनी जान जोखिम में डालकर पैदल यमुनानदी पार कर रहे हैं। मौके पर यमुना नदी पार करने के लिए कोई नाव भी नहीं है। यमुना नदी पार खेतों में बने डेरों में बहुत से लोग व प्रवासी मजदूर रहते हैं। जो अस्थाई पुल बह जाने से यमुना नदी पार ही शरण लिए हुए है। उनकी मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द अस्थाई पुल की मरम्मत कराकर उसे आवाजाही के लिए शुरू करवाये।


Top News view more...

Latest News view more...