Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

हरियाणा में एक सप्ताह के लिए बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, दुकाने खोलने का समय बदला

Written by  Arvind Kumar -- May 30th 2021 11:26 AM -- Updated: May 30th 2021 11:53 AM
हरियाणा में एक सप्ताह के लिए बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, दुकाने खोलने का समय बदला

हरियाणा में एक सप्ताह के लिए बढ़ा आंशिक लॉकडाउन, दुकाने खोलने का समय बदला

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। अब प्रदेश में 7 जून तक आंशिक लॉकडाउन रहेगा। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दुकान खोलने के समय परिवर्तन किया गया है। अब सुबह 9 से 3 बजे तक दुकानें खुलेंगी। दुकाने खोलने में ऑड ईवन के फॉर्मूले का प्रयोग किया जाएगा। बता दें कि कॉलेज, ITI और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में पिछले कल कोरोना के 1,868 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 97 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में कोरोना से 3,752 लोग ठीक हुए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना के 23 हजार एक्टिव केस हैं। यह भी पढ़ें- केंद्र ने राज्यों को 22.77 करोड़ से अधिक टीके कराए उपलब्ध यह भी पढ़ें- हरियाणा के इस गांव में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं Maharashtra lockdown news : Lockdown-like restrictions extended till June 1 इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड के कारण माता पिता की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बच्चों के लिए की बड़ी राहत की घोषणा की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत ऐसे सभी बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता या उनका पालन पोषण करने वालों को खोया है उनको सरकार आर्थिक सहायता देगी। Manohar Lal Khattar appealed to farmer leaders suspend protest amid covid19 spreadपरिवारों को ऐसे बच्चों का पालन पोषण करने के लिए 18 वर्ष तक 2500 रुपये प्रति बच्चा प्रति महीना राज्य सरकार देगी। 18 वर्ष तक की आयु तक जब तक बच्चा पढ़ाई करेगा तब तक 12000 रुपये अन्य खर्चों के लिए भी सरकार देगी।


Top News view more...

Latest News view more...