Wed, Mar 29, 2023
Whatsapp

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ठंढ लौटने के आसार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से प्रदेश में बारिश के साथ ठंड वापस लौटने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यूपी के कुछ हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी और तूफान आने की भी संभावना है।

Written by  Jainendra Jigyasu -- March 12th 2023 02:32 PM
उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ठंढ लौटने के आसार

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ठंढ लौटने के आसार

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से प्रदेश में बारिश के साथ ठंड वापस लौटने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यूपी के कुछ हिस्‍सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी और तूफान आने की भी संभावना है।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद 14 मार्च को नया सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आएगा।  अगले हफ्ते पछुआ और पूरबिया हवाओं के साथ बार‍िश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 14 मार्च को यूपी के कुछ हिस्‍सों खास कर दक्षिण-पूर्व के जिलों में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 17 मार्च को दोबारा बारिश की संभावना है।  12 से 14 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर परिवर्तन होने की संभावना है। 


मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में 11 मार्च को आंधी-तूफान और बारिश ओले गिरने की बात कही हैं। कई जगह पर ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...