Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

ऊना में पकड़े पंजाब पुलिस के 3 भगौड़े, हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार

Written by  Vinod Kumar -- July 28th 2022 03:27 PM
ऊना में पकड़े पंजाब पुलिस के 3 भगौड़े,  हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार

ऊना में पकड़े पंजाब पुलिस के 3 भगौड़े, हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार

ऊना: पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपने ही दो निलंबित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक गैरहाजिर पुलिसकर्मी को भी गिरफ्त में लिया गया है। यह तीनों पंजाब के फिरोजपुर में एक झूठे हीरोइन तस्करी और ड्रग मनी मामले में आरोपी हैं। पंजाब पुलिस ने इन्हें ऊना में हिमाचल पुलिस के सहयोग से उस समय गिरफ्तार किया जब यह लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं भाग रहे थे। दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने एक्शन के तहत इनकी गाड़ी को घेरा डालकर पकड़ा और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से दो निलंबित पुलिसकर्मियों से सरकारी असला भी बरामद हुआ है जबकि लगभग 50 हज़ार की नगद राशि भी इनके पास से बरामद की गई है। अदालत ने निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था जिसके बाद यह दोनों फरार हो गए थे। हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा गैंगस्टर्स को पकड़े जाने की अफवाहें भी फैल गईं। बाद में पंजाब पुलिस भगौड़े जवानों को पुलिस थाना सदर लेकर आई। फिर पंजाब पुलिस के DSP यादवेंद्र सिंह और DSP फतेह सिंह बराड़ ने तीनों से पूछताछ की। उनके पास से बरामद सामान की चेकिंग की। पुलिस थाना में काफी देर तक पंजाब पुलिस की कार्रवाई चलती रही। पकड़े गए पुलिसकर्मियों में से 2 पर एक व्यक्ति के खिलाफ 1 किलो हेरोइन का झूठा मामला बनाने के साथ ही 5 लाख रुपए ड्रग मनी के रूप में मामले में जोड़ने का आरोप है। आला पुलिस अधिकारियों के सामने मामला आने पर चारों आरोपी पंजाब से भाग निकले। जिस पर इन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया।


Top News view more...

Latest News view more...