पेगासस मामले पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कही ये बात
नई दिल्ली। पेगासस जासूसी मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि हम पेगासस पर चर्चा चाहते हैं। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से मना कर रही है। स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ग़लत किया है, स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो देश के लिए ख़तरनाक है। वरना वे कहते कि आइए और चर्चा कीजिए।
राहुल गांधी का कहना है कि इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया?... पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे।
Rahul Gandhi seeks Amit Shah's ouster over Pegasus controversy" width="750" height="390" />यह भी पढ़ें- टोहाना के गांव तलवाड़ी में हुआ 100 फीसदी वैक्सीनेशन
यह भी पढ़ें- 25 सितंबर को तीसरे मोर्चे का एलान करेंगे ओमप्रकाश चौटाला
वहीं राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी की ओर से संबित पात्रा ने जवाब दिया। संबित पात्रा बोले, "राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन में पेगासस नाम का हथियार डाल दिया गया है। अगर हथियार डाल दिया गया तो इतने दिन तक राहुल गांधी चुप क्यों बैठे रहे? इसपर उन्होंने FIR दर्ज़ की क्या? कोई हथियार नहीं है। जो चीज़ नहीं है उसका हथियार बनाकर इन्हें संसद को रोकना है।"