Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

ऑस्ट्रेलिया में बारिश से राहत, आग पर कुछ हद तक नियंत्रण

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 06th 2020 03:36 PM -- Updated: January 06th 2020 03:37 PM
ऑस्ट्रेलिया में बारिश से राहत, आग पर कुछ हद तक नियंत्रण

ऑस्ट्रेलिया में बारिश से राहत, आग पर कुछ हद तक नियंत्रण

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयंकर आग पर बारिश ने कुछ हद तक काबू पाया है। सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर चल रहा है जिससे जंगलों में लगी भीषण आग काफी हद तक काबू में आ गई है। बारिश होने से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी अपना काम करने में आसानी हो रही है। [caption id="attachment_376644" align="aligncenter" width="700"]rain-brings-relief-in-australia-hi ऑस्ट्रेलिया में बारिश से राहत, आग पर कुछ हद तक नियंत्रण[/caption] बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग में अभी तक 24 लोगों के मरने की खबर है वहीं करीब दो हजार घर तबाह हो गए हैं। आग ने सैकड़ों जानवरों को अपनी चपेट में लिया है। इस बारिश ने अग्निशमन विभाग, आपातकालीन सेवाकर्मी और आग से प्रभावित लोगों को राहत दिलाई है। यह भी पढ़ें: लाल बत्ती पर नहीं रुकेगी एंबुलेंस, कुरुक्षेत्र के छात्र ने तैयार किया प्रोजेक्ट ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK