Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

राम रहीम की सुनारिया जेल में आज फिर होगी वापसी, 21 दिन की फरलो हुई खत्म

Written by  Vinod Kumar -- February 28th 2022 10:57 AM
राम रहीम की सुनारिया जेल में आज फिर होगी वापसी, 21 दिन की फरलो हुई खत्म

राम रहीम की सुनारिया जेल में आज फिर होगी वापसी, 21 दिन की फरलो हुई खत्म

गुरूग्राम: साध्वियों से यौन शोषण और हत्या मामले में सजा काट रहे राम रहीम की आज फिर सुनारिया जेल में वापसी होगी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म हो गई है। आज राम रहीम को सुनारिया जेल वापस लाया जाएगा। राम रहीम के दोपहर 12 बजे तक सुनारिया जेल पहुंचने के आसार हैं। इसको लेकर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है। डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। रविवार को फरलो खत्म हो गई है और उसको आज जेल में सरेंडर करना है। सरकार की तरफ से भी अभी तक फरलो बढ़ाने पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में रामरहीम को हर हाल में जेल वापस लौटना है। फरलो अवधि के दौरान ही सरकार ने गुरमीत की जान को खतरा बताते हुए जेड प्लस की सुरक्षा देने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद गुरुग्राम आश्रम पर पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई थी। राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा बताया गया था। फरलो के दौरान गुरुग्राम में रहे राम रहीम के पास उसकी मां और हनीप्रीत भी पहुंची थी। राम रहीम 21 दिन तक गुरूग्राम में ही पुलिस की सुरक्षा में रुका था। राम रहीम से मिलने पहुंचे लोगों की पूरी जानकारी पुलिस रख रही थी। सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही मिलने की छूट मिली थी। इसके साथ ही डेरा प्रेमी सिरसा में राम रहीम के आने का इंतजार कर रहे थे। लोगों ने पिछले कल दीए भी जलाए थे, लेकिन राम रहीम ने सिरसा का रुख नहीं किया। बता दें कि राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में हेलिकॉप्टर से भेजा गया था। तभी से वह जेल में बंद था। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी सजा सुनाई गई थी।


Top News view more...

Latest News view more...