Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- February 16th 2020 11:10 AM
मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पंचकूला। (उमंग श्योराण) पंचकूला के बतोड़ गांव में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पंचकूला के डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोस का ही रहने वाला है और घर में कोई भी ना होने का फायदा उठाकर मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_389388" align="aligncenter" width="700"]Haryana News | Rape Accused Arrested by Panchkula Police मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार[/caption] वहीं डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने बताया कि आरोपी युवक पीड़ित लड़की की रिश्तेदारी में ही है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की जा रही है। गौर हो कि बीते दिनों पंचकूला के बतोड़ गांव में एक मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के ही पड़ोस के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। देखना होगा कि आरोपी पुलिस पूछताछ में क्या कुछ खुलासे करता है। यह भी पढ़ेंप्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो होटल किया सील

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...