Sun, Jul 27, 2025
Notification Hub
Icon
Whatsapp

अब 23 जनवरी से शरू हुआ करेगी Republic Day Celebrations, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती होगी शामिल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 15th 2022 12:24 PM
अब 23 जनवरी से शरू हुआ करेगी Republic Day Celebrations, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती होगी शामिल

अब 23 जनवरी से शरू हुआ करेगी Republic Day Celebrations, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती होगी शामिल

REPUBLIC DAY:  देश में हर साल 24 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार से हमेशा 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस की शुरुआत होगी। इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के महान अगुआ सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुई था। यानी अब से हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। भारत सरकार के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया गया है कि सरकार ने यह कदम सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भी गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल करने के लिए उठाया है। Who will be Chief guest at Republic Day Parade 2021? Details inside   देश में हर साल 24 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होती है, लेकिन अब से हमेशा 23 जनवरी से ही इसकी शुरुआत की जाएगी। यानी अब से हर साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत होगी। यह हमारे इतिहास और संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को मनाने/स्मरण करने पर मोदी सरकार के फोकस के अनुरूप है। अन्य ऐसे दिन जो अब हर साल मनाए जाएंगे। 14 अगस्त - विभाजन भयावह स्मृति दिवस 31 अक्टूबर- एकता दिवस-राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती) 15 नवंबर-जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन) 26 नवंबर - संविधान दिवस 26 दिसंबर- वीर बाल दिवस (4 साहिबजादों को श्रद्धांजलि)


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK