Mon, Jun 2, 2025
Whatsapp

Russia Ukraine war: पुतिन ने यूक्रेन में मचा दी भारी तबाही, एक साथ दाग दी 75 मिसाइलें

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 10th 2022 02:48 PM -- Updated: October 10th 2022 03:26 PM
Russia Ukraine war: पुतिन ने यूक्रेन में मचा दी भारी तबाही, एक साथ दाग दी 75 मिसाइलें

Russia Ukraine war: पुतिन ने यूक्रेन में मचा दी भारी तबाही, एक साथ दाग दी 75 मिसाइलें

Russia Ukraine war: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध कई महीनों से जारी है। दोनों की जंग कई महीनों बाद भी थमती नजर नहीं आ रही है। विश्व की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक रूस अभी भी यूक्रेन को हरा नहीं पाया है। अब रूस ने आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में मिसाइलें दागी गई है। बताया जा रहा है कि हमले में में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। मिसाइल हमले में यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कई शहरों की इमारतों से काला धुएं के गुबार निकलते देखे गए। यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ वालेरी ज़ालुज्नी ने कहा कि यूक्रेन पर सुबह से 75 रॉकेट दागे गए। 41 रॉकेट को हमारी एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया, जबकि यूक्रेन की राजधानी कीव पर सोमवार की सुबह कम से कम चार रॉकेट गिरे थे। इससे पहले भी जापोरिज्जिया और बंदरगाह शहर मायकोलाइव पर रूस ने मिसाइलों से हमला किया था। रूसी सेना ने कीव के अलावा पोलैंड सीमा पर स्थित लवीव, झयटोमयर, खमेलनयट्स्‍की समेत कई शहरों को एक साथ निशाना बनाया है।







माना जा रहा है कि क्रीमिया के पुल को विस्‍फोट करके उड़ाए जाने के बाद रूस ने यह जवाबी हमला शुरू किया है। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का भी बयान आया है। मंत्रालय ने कहा है कि हम कभी सरेंडर नहीं करेंगे। हम लड़ेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम सोमवार सुबह हमारे शहरों पर रूस के मिसाइल हमलों का बदला लेंगे। दुश्मन ने हमें जो दर्द दिया है, उसके लिए उसे सजा दी जाएगी। हम हमारा बदला लेंगे। 


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK