Thu, Aug 14, 2025
Whatsapp

SAD-BSP ने जारी किया मेनिफेस्टो, पांच लाख मकान बनाने...हर परिवार को 800 यूनिट मुफ्त देने का वादा

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 15th 2022 02:22 PM -- Updated: February 15th 2022 06:01 PM
SAD-BSP ने जारी किया मेनिफेस्टो, पांच लाख मकान बनाने...हर परिवार को 800 यूनिट मुफ्त देने का वादा

SAD-BSP ने जारी किया मेनिफेस्टो, पांच लाख मकान बनाने...हर परिवार को 800 यूनिट मुफ्त देने का वादा

punjab assembly election2022: 25 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल और बसपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो में किसानों और पंजाब की जनता से कई वादे किए गए हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता व उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, हमारी सरकार आने पर किसानों के हित में काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, हम पंजाब के किसानों की बिजली की दिक्कतें नहीं होने देंगे। कर्ज-माफी का भी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद ने जो कहा वह किया। घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पार्टी सत्ता में आने के बाद पूरा करेगी। अकाली-बसपा ने चंडीगढ़ और उसके साथ लगते इलाकों को पंजाब को ट्रांसफर करवाने का वादा किया है। नदियों के पानी के मसले को प्राथमिकता के आधार पर हल करने,सजा पूरे कर चुके सिख कैदियों को छोड़ने, 1984 के सिख दंगों के आरोपियों को सजा दिलवाना, पंजाब के गौरव की वापसी के लिए हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल में पंजाबी को दूसरी राजभाषा का दर्जा दिलवाना। SAD-BSP manifesto promises transfer of Chandigarh, other Punjabi areas to Punjab बीपीएल कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को हर महीने 2 हजार, हर जिले में 500 बिस्तरों वाला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोला जाएगा। हर परिवार के लिए 10 लाख की बीमा योजना का वादा मेनिफेस्टो में किया गया है। SAD-BSP manifesto promises transfer of Chandigarh, other Punjabi areas to Punjab अकाली दल के मेनिफेस्टो में किए गए वादे शगुन योजना के तहत 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। पांच लाख मकान बनाएंगे। हर साल एक लाख मकान बनाने का लक्ष्य होगा। स्टूडेंट कार्ड स्कीम लाई जाएगी। कहीं भी दाखिला लेना है 10 लाख तक सरकार देगी। सरकारी स्कूल और अस्पताल ठीक पहली प्राथमिकता 5000 बच्चों वाला स्कूल बनेगा। कालेज में 33 फीसद सीट एससी के लिए रिजर्व होगी। छह यूनिवर्सिटी बनेंगी। इनमें से एक स्किल डेवलपमेंट पर होगी। इंडस्ट्री के साथ मिलकर कोर्स चलाए जाएंगे। न्यू चंडीगढ में फिल्म सिटी बनेगी। SAD-BSP manifesto promises transfer of Chandigarh, other Punjabi areas to Punjab कंडी एरिया डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री बनेगी। इसके लिए अलग बजट होगा। फारेन एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री भी अलग से बनाएंगे। 800 यूनिट हर परिवार को फ्री बिजली मिलेगी। लार्ज इंडस्ट्री को कहेंगे की सोलर प्लांट लगाएं। छोटे व्यापारी का दस लाख तक का बीमा होगा। इंप्लाई के लिए पेंशन योजना लागू होगी। एक लाख रोजगार दिए जाएंगे। बुढ़ापा पेंशन 3100 तक बढ़ाने का फैसला। सब्जी फलों दूध दहीं पर एमएसपी।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK