Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

पॉलीवुड में धाक जमाने के बाद अब बॉलीवुड में जलवा दिखाएंगे हरियाणा के संजय, पहलवानी पर बना रहे फिल्म

Written by  Vinod Kumar -- April 12th 2022 01:02 PM
पॉलीवुड में धाक जमाने के बाद अब बॉलीवुड में जलवा दिखाएंगे हरियाणा के संजय, पहलवानी पर बना रहे फिल्म

पॉलीवुड में धाक जमाने के बाद अब बॉलीवुड में जलवा दिखाएंगे हरियाणा के संजय, पहलवानी पर बना रहे फिल्म

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा हो तो इंसान ऊंची मं जिले भी छू सकता है। ऐसा जींद जिले के बिरौली गांव निवासी संजय सैनी ने कर दिखाया है। संजय सैनी ने पॉलीवुड (पंजाबी सिनेमा) से होते हुए बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। सबसे पहले उन्होंने पॉलीवड की तो पंजाब की सुपरहिट फिल्म रॉकी मेंटल सुपरस्टार परमिश वर्मा और एक अनरिलिज गुड लक जट्टा में मशहूर पंजाबी गायक निंजा की फिल्म लिखकर पॉलीवुड की दुनिया में अलग पहचान बनाई। इसके अलावा हरियाणा स्टेज एप्प पर कॉमेडी शो पिंकी भाभी के किरदार बनाए। संजय सैनी ने गांव के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई की तो वहीं उसके बाद उन्होंने अपने जिले जींद के एक सरकारी स्कूल से ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी कर वो अपनी आगे की शिक्षा के लिए चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में चले गए, जहां से उन्होंने विज्ञान संकाय से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। यहीं से उन्होंने हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली से प्रेरित होकर रंगमंच की दुनिया में लेखन और निर्देशन की राह चुनी। इसके बाद उन्होंने पंजाबी एक्टर और गायक परमिश वर्मा की फिल्म रॉकी मेंटल की कहानी लिखकर रातों रात अपनी एक अलग पहचान बना ली। इसके बाद फिर उन्होंने पंजाबी गायक निंजा की फिल्म गुड लक जट्टा की कहानी भी लिखी, जो रिलीज होने को तैयार है। Sanjay saini, bollywood, pollywood, haryana, bollywood film, hindi film, punjabi film हिंदी फिल्मों की और रुख करते हुए अब वे हरियाणा के पहलवानों की जिंदगी और परिवार पर अखाड़ा नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं। संजय सैनी का कहना है कि किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी से की गई मेहनत बेकार नहीं जाती।


Top News view more...

Latest News view more...