सपना ने साड़ी में स्टेज पर किया डांस, लोगों को झूमने पर किया मजबूर
नई दिल्ली। अपने डांस से तहलका मचाने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को कुछ ही दिन में हजारों व्यूज मिल गए हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सपना साड़ी में स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
सपना चौधरी के इस डांस को देखने लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था और हर कोई सपना के डांस का ऐसा जलवा देखकर झूमने को मजबूर था। बता दें कि सपना अपने डांस के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर शेयर करती रहती हैं। लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं।
पिछले दिनों उनकी राजनीति में एंट्री की खबरें काफी चर्चा का विषय बनीं। लेकिन उन्होंने सक्रिय तौर पर राजनीति में भाग ना लेकर इन खबरों में विराल लगा लिया। मगर वो डांस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। यह भी पढ़ें : फेमस सिंगर व रैपर फाजिलपुरिया अब जननायक जनता पार्टी के लिए करेंगे रैप
---PTC NEWS---