Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

हिसार में सीएम खट्टर के दौरे के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Written by  Arvind Kumar -- May 16th 2021 01:36 PM
हिसार में सीएम खट्टर के दौरे के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिसार में सीएम खट्टर के दौरे के बाद स्थिति तनावपूर्ण, किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के दौरे के बाद हिसार में हालात अत्यंत तनावपूर्ण हो गए। जिंदल चौक के पास पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया वहीं किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। दरअसल किसान सीएम खट्टर के दौरे का विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हिसार में 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का उदघाटन करने पहुंचे थे। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति 7.1 लीटर प्रति बेड प्रति मिनट फ्लो के हिसाब से रहेगी जिसकी आपूर्ति जिंदल स्टील इंडस्ट्रीज के ऑक्सीजन प्लांट से होगी। प्रतिदिन 8 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। हिसार के जिंदल मॉडर्न स्कूल में स्थापित किये गए अस्पताल को चार ब्लॉक में बांटा गया है। सभी बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट जोड़ा गया है। चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही मेडिकल इंटर्न की भी यहां ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 26 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत पर मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा उल्लेखनीय है कि कोविड 19 महामारी पर नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार निरन्तर व्यवस्थाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है। इसी कड़ी में पानीपत और हिसार में हरियाणा सरकार द्वारा 500- 500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल स्थापित किये गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम में भी दो और अस्पताल (100 बेड का फील्ड अस्पताल और 300 बेड का कोविड केयर सेंटर) तैयार किये गए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...