Advertisment

हरियाणा में समस्त भारतीय पार्टी का कांग्रेस में विलय, दिल्ली में हुआ ऐलान

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
हरियाणा में समस्त भारतीय पार्टी का कांग्रेस में विलय, दिल्ली में हुआ ऐलान
Advertisment
नई दिल्ली। हरियाणा में समस्त भारतीय पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी की मौजूदगी में पार्टी में विलय करने का ऐलान किया गया। इससे पहले समस्त भारतीय पार्टी ने जींद उपचुनाव में भी कांग्रेस को समर्थन किया था। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले समस्त भारतीय पार्टी का गठबंधन इनेलो के साथ हुआ था लेकिन वो ज्यादा दिन तक नहीं चला। समस्त भारतीय पार्टी विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी उतार चुकी है लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब आखिर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।
Advertisment
यह भी पढ़ेंचुनाव प्रचार-प्रसास के लिए प्रयोग नहीं हों प्रार्थना स्थल, राजनीतिक दलों से चुनाव आयोग
-
congress haryana-politics ptc-news-haryana haryana-news-in-hindi smast-bhartiya-party
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment