Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए डाक विभाग का स्पेशल एनवेलप, राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाएगा सुरक्षित

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 29th 2022 12:44 PM
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए डाक विभाग का स्पेशल एनवेलप, राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाएगा सुरक्षित

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए डाक विभाग का स्पेशल एनवेलप, राखी को सुरक्षित भाइयों तक पहुंचाएगा सुरक्षित

अंबाला/कृष्ण बाली: राखी के त्यौहार के मद्देनजर डाक विभाग ने आने वाले रक्षा बंधन से पहले एक स्पेशल लिफाफा ग्राहकों के लिए निकाला है। यह लिफाफा आकर्षण और वाटरप्रूफ है जिसे कोई भी ग्राहक दस रुपये में किसी भी डाकघर से ले सकता है। ये इनवेलप बहन द्वारा भाई को भेजी गई राखी को सही सलामत उन तक पहुंचाएगा फिर चाहे बारिश में ये लिफाफा भीग भी जाए लेकिन इनवेलप के अंदर रखा बहन का प्यार भाई तक सुरक्षा से पहुंच जायेगा। इसकी कीमत दस रुपये रखी गई है। राखी का त्यौहार सावन के महीने में आता है। कई बार बारिश ज्यादा होने के कारण अक्सर भीखकर खराब हो जाती हैं। इसी को देखते हुए डाक विभाग ने स्पेशल लिफाफा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है जिसमे राखी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर हरीश कुमार गोम्बर ने बताया कि राखी के त्यौहार को देखते हुए डाक विभाग में एक स्पेशल लिफाफा दस रुपये की कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया है। यह लिफाफा आकर्षण एवं वाटर प्रूफ है। उन्होंने बताया कि राखिया अपने सही स्थान पर समय पर पहुंचे इसके लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगा रखी है। वहीं, डाकघर में कुछ ग्राहकों ने इसे एक अच्छी पहल बताया है, लेकिन इसकी कीमतों को लेकर उन्होंने एतराज जताया है। ग्राहकों ने कहा कि विभाग को यह लिफाफे ग्राहकों को मुफ्त में उपलब्ध कराए जाने चाहिए थे क्योंकि इनको भेजने के लिए स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री का चार्ज अलग से वसूला जा ही रहा है। ऐसे में ये लिफाफे मुफ्त में उपलब्ध करवाए जाने चाहिए


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK