भारत और चीन के बीच मिलिट्री लेवल पर चल रही बातचीत : राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'जम्मू जन संवाद रैली' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट आने के बाद वर्चुअल रैली का सिलसिला भाजपा ने देश के कार्यकर्ताओं से और देश की जनता के साथ संवाद करने के लिए प्रारंभ किया है। भारत की राजनीति डिजिटल दुनिया की ओर प्रस्थान कर चुकी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जब J&K और धारा 370 का सवाल खड़ा होता था तो ज्यादातर देश पाकिस्तान के साथ खड़े होते थे। अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रधानमंत्री ने देश की प्रतिष्ठा इतनी बढ़ाई है कि हमें दूसरे देशों के साथ अब मुस्लिम देशों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में पहले कश्मीर की आजादी को मुद्दा बनाकर आंदोलन होते थे। उन आंदोलनों में कश्मीर के झंडे की जगह पाकिस्तान और ISIS का झंडा हमें दिखता था। लेकिन अब कश्मीर की धरती पर अगर दिखता है कोई तो वो है विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
भारत और चीन के बीच उपजे विवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि उस पर मिलिट्री लेवल पर बातचीत चल रही है। चीन ने भी ये इच्छा जाहिर की है कि बातचीत के द्वारा इस मसले का हल निकाला जाना चाहिए। हमारी भी यही कोशिश है। ---PTC NEWS---