Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

किन्नरों में शुरू हुआ क्षेत्र'विवाद', हल करने के लिए पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती की मांग

Written by  Arvind Kumar -- January 23rd 2019 02:01 PM -- Updated: January 23rd 2019 04:08 PM
किन्नरों में शुरू हुआ क्षेत्र'विवाद', हल करने के लिए पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती की मांग

किन्नरों में शुरू हुआ क्षेत्र'विवाद', हल करने के लिए पुलिस में ट्रांसजेंडरों की भर्ती की मांग

चंडीगढ़। (राजेंद्र तग्गड़) मोहाली और चंडीगढ़ के किन्नरों में एक अनोखे तरह का विवाद शुरू हो गया है। इन किन्नरों में अपने इलाके को लेकर संग्राम छिड़ चुका है जो अब कोर्ट तक भी पहुंच गया है। मोहाली क्षेत्र कि किन्नर काजल का कहना है कि उसके इलाके में कुछ बाहरी किन्नर दखल दे रहे हैं। जो यहां पर बधाई लेकर उसे लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं काजल ने क्षेत्र में कुछ नकली किन्नरों के होने की बात भी कही है और पुलिस से मांग की है कि उनकी पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाए। काजल ने मांग की है कि किन्नरों के क्षेत्रों की रजिस्ट्रेशन करवाई जाए और किन्नरों को आईकार्ड जारी हों ताकि कोई अन्य किन्नर किसी और के क्षेत्र में ना घुस सके। यह भी पढ़ें : दोगुनी हुई महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या, घरेलू हिंसा के मामले ज्यादा इसके साथ की काजल ने पुलिस में भी किन्नरों को भर्ती किए जाने की मांग है। काजल के मुताबिक अगर पुलिस में किन्नर भर्ती होंगे तो इस तरह के केस जल्दी सुलझ जाएंगे। काजल ने तर्क दिया कि जिस तरह से पुरुष आरोपियों से पुरुष पुलिसकर्मी डील करता है और महिला आरोपियों से महिला पुलिसकर्मी डील करती हैं, ठीक उसी तरह ट्रांसजैंडरों से डील करने के लिए पुलिस में किन्नरों की भर्ती की जानी चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...