Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कन्हैयालाल हत्याकांड: ISIS के लिए स्लीपर सैल तैयार कर रहे थे हत्यारे, पाकिस्तान-अरब देशों से होती थी फंडिंग...NIA सूत्र

Written by  Vinod Kumar -- June 30th 2022 12:39 PM
कन्हैयालाल हत्याकांड: ISIS के लिए स्लीपर सैल तैयार कर रहे थे हत्यारे, पाकिस्तान-अरब देशों से होती थी फंडिंग...NIA सूत्र

कन्हैयालाल हत्याकांड: ISIS के लिए स्लीपर सैल तैयार कर रहे थे हत्यारे, पाकिस्तान-अरब देशों से होती थी फंडिंग...NIA सूत्र

उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम तरीके से हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है। हर तरफ इस हत्याकांड की निंदा की जा रही है। कई स्थानों पर प्रदर्शन भी हो रहे हैं। हत्यारों ने हत्या के बाद लोगों में खौफ पैदा करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि हत्यारे रियाज अहमद और गौस मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ने हत्या के बाद अपने कई परिचितों के पास पनाह भी मांगी थी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। अब इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है। गौस और रियाज को लेकर एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है। NIA सूत्रों के अनुसार रियाज और मोहम्मद गौस मोहम्मद राजस्थान के कई जिलों में ISIS के लिए स्लीपर सेल तैयार कर हे थे। दोनों धर्म के नाम पर बेरोजगार और गरीब युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे। एनआईए को शक है कि अरब देशों से फंडिंग भी की गई थी। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक 2014 में दोनों ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए थे। इनके साथ 30 लोग और भी थे, जिन्होंने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। 45 दिन की ट्रेनिंग लेने के बाद दोनों भारत वापस लौट आए। इसके साथ ये ही भी बताया जा रहा है कि ये लोग पाकिस्तान के धार्मिक कट्टरपंथी राजनीतिक दल तहरीक-ए-लब्बैक के सम्पर्क में भी थे। हत्यारे रियाज और गौस मोहम्मद फंडिंग के लिए सऊदी अरब और नेपाल भी गए थे। दोनों दावते-ए-इस्लाम संगठन से जुड़े हुए अरब में रह रहे सलमान और अबू इब्राहिम से लगातार संपर्क बनाए हुए थे।


Top News view more...

Latest News view more...