Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

ये वेबसाइट बताएंगे वैक्सीन स्लॉट का पता, जानिए कैसे करते हैं काम

Written by  Arvind Kumar -- May 04th 2021 04:06 PM
ये वेबसाइट बताएंगे वैक्सीन स्लॉट का पता, जानिए कैसे करते हैं काम

ये वेबसाइट बताएंगे वैक्सीन स्लॉट का पता, जानिए कैसे करते हैं काम

नई दिल्ली। देश में 1 मई से 18 से 44 वर्ष तक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस बार स्पॉट पर जाकर वैक्सीन लगाने की सुविधा नहीं है। वैक्सीन के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और उसके बाद स्लॉट बुक करना होगा। [caption id="attachment_494844" align="aligncenter" width="1200"] ये वेबसाइट बताएंगे वैक्सीन स्लॉट का पता, जानिए कैसे करते हैं काम[/caption] इस बीच देखने में आया है कि वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करना काफी मुश्किल है। इस समस्या को हल करते हुए डेवलपर्स ने रियल टाइम ट्रैकर बनाया है जो नजदीक के वैक्सीन स्लॉट उपलब्ध होने की सूचना यूजर्स को देता है। बता दें कि Under45.in और Getjab.in वेबसाइट वैक्सीनेशन स्लॉट की उपलब्धता की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। स्लॉट की सूचना मिलने के बाद आप CoWIN पोर्टल से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

COVID-19 crisis : India reports 3.57 lakh new cases, 3,449 deaths in 24 hoursवैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक करोड़ों लोग वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इस बीच वैक्सीनेशन भी चल रही है। बीते 24 घंटों में देश के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 18 से 44 साल के करीब 2 लाख 15 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया।

Top News view more...

Latest News view more...