Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

ये है भारत को मिली विदेशी सहायता का ब्यौरा, जानें अभी तक विदेश से क्या-क्या मिला?

Written by  Arvind Kumar -- May 10th 2021 02:25 PM
ये है भारत को मिली विदेशी सहायता का ब्यौरा, जानें अभी तक विदेश से क्या-क्या मिला?

ये है भारत को मिली विदेशी सहायता का ब्यौरा, जानें अभी तक विदेश से क्या-क्या मिला?

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए भारत को लगातार विदेशों में मदद पहुंच रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 6,738 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, 3,856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 16 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, 4,668 वेंटीलेटर/बाई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन भारत को विश्व सहायता के रूप में प्राप्त हुये हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस सहायता को कस्टम क्लीयरेंस के बाद हवाई जहाज और सड़क के जरिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को रवाना कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 3,66,161 नये मामले दर्ज हुये। पिछले 24 घंटों में दस राज्यों में 73.91 प्रतिशत नये मामले दर्ज हुये हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा नये मामले दर्ज हुये, जो 48,401 हैं। इसके बाद कर्नाटक का नंबर है, जहां 47,930 नये मामले दर्ज हुये, जबकि केरल में कुल 35,801 नये मामले दर्ज किये गये। यह भी पढ़ें- आजाद हिंद फौज के वीर सिपाही ललती राम का निधन यह भी पढ़ें- हरियाणा के डीएसपी का कोरोना से निधन, डीजीपी ने जताया शोक भारत का सक्रिय केस-लोड 37,45,237 तक पहुंच गया है। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में इसका 16.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय केस-लोड में कुल 8,589 मामलों का झुकाव दर्ज किया गया। तेरह राज्य ऐसे हैं, जहां भारत के कुल सक्रिय मामलों में से 82.89 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में हैं। [caption id="attachment_496031" align="aligncenter" width="660"]PM Modi Phones 4 Chief Ministers To Review Covid Situation In Their States PM ਮੋਦੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ, ਕਰਨਾਟਕ, ਬਿਹਾਰ ਤੇ ਉੱਤਰਖੰਡ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗੱਲਬਾਤ[/caption] वहीं राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट आ रही है, और इस समय वह 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,754 मौतें दर्ज की गईं। दस राज्य ऐसे हैं, जहां हालिया मृत्यु का आंकड़ा 72.86 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें (572) हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक में रोजाना के हिसाब से 490 मौतें दर्ज की गईं। पिछले 24 घंटों में तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप शामिल हैं।


Top News view more...

Latest News view more...