Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

यमुनानगर: तीन जमातिए निकले कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने इलाके को किया सील

Written by  Arvind Kumar -- April 12th 2020 04:39 PM
यमुनानगर: तीन जमातिए निकले कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने इलाके को किया सील

यमुनानगर: तीन जमातिए निकले कोरोना पॉजिटिव, पुलिस ने इलाके को किया सील

यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) यमुनानगर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। पिछले 24 घंटे में तीन ऐसे कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिन्होंने अलग अलग जगह पर जमातों को अटेंड किया था। हालांकि यह लोग 20 मार्च को ही यमुनानगर लौट आए थे और अब इनके पॉजिटिव होने के बाद यमुनानगर के कई इलाकों को सील कर दिया है और लगभग 15 जमातियों को पुलिस ने डिटेन कर उन्हें क्वारंटाइन कर दिया है। Three more Coronavirus Positive Cases in Yamunanagarअब पुलिस उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जो जो लोग इनके संपर्क में आए थे। प्रशासन जगह-जगह अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही लोगों को आगाह कर दिया था लेकिन अब जब कोरोना के मामले पॉजिटिव मिलने लग गए हैं तो जाहिर सी बात है कि इलाके में हड़कंप भी मच गया होगा! ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...