Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

आज का राशिफल 4 जून, 2020

Written by  PTC NEWS -- June 04th 2020 12:16 AM
आज का राशिफल 4 जून, 2020

आज का राशिफल 4 जून, 2020

Forecast for 4th June 2020 By: Dr.Prem Kumar Sharma (Astrologer, Palmist, Numerologist &Vastu Consultant) मेष कोई रूका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में होने से बेहतर मौके मिलेंगे। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी यात्रा पर जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। अपने साथी के साथ मतभेदों को बढ़ने ना दें। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – सफेद वृषभ अपनी आय को बढ़ावा देने के लिए समय अच्छा चल रहा है। कार्यक्षेत्र पर खुद को दूसरों से बेहतर साबित करने में खुशी महसूस करेंगे। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। घरेलू मोर्चे पर किए गए बदलावों से खुशी महसूस करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने दृढ़ संकल्प से कुछ कठिन हासिल करेंगे। घर को दोबारा व्यवस्थित संतुष्टी मिलेगी। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुभ अंक – 9 शुभ रंग – मरुन मिथुन किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए धन संबंधित मदद मिलेगी। आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी नौजवान पर गर्व महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा चल रहा है। किसी सीनियर को अपने घर बुलाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के उदासनी रवैये से खुद को नज़रअंदाज़ महसूस करेंगे। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – क्रीम कर्क पिछले किए गए निवेश से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। किसी बीमारी से अच्छी तरह से मुकाबला करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मज़बूत होंगे। प्रॉप्रर्टी के किसी विवाद का निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। शुभ अंक – 17 शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू सिंह अच्छे वित्तीय प्रबंधन के चलते पुराने बकायों का भुगतान करने में सफल होंगे। करियर में बदलाव को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए योग और मेडिटेशन में दिलचस्पी बढ़ सकती है। परिवार के किसी नौजवान को लेकर कोई खबर राहत दे सकती है। घर के लिए किसी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। किसी असाइनमेंट को सही समय पर पूरा करने में सफल होंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – बेज़ कन्या स्थिर आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। ऑफिस पॉलिटिक्स को नज़रअंदाज़ करना बेहतर रहेगा। व्यायाम को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा करने से बचें। गृहणियां घर के कामों को अपने तरीके से करना पसंद करेगी। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर मिलने की संभावना है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – नेवी ब्लू तुला किसी आकर्षक स्कीम में पैसा लगाने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयासों से धन लाभ होने की संभावना है। फिटनेस उपकरणों में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर परिवार के सहयोग से कुछ बड़ा हासिल कर पाएंगे। किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक – 15 शुभ रंग – ग्रे वृश्चिक आर्थिक स्थिति पहले से ज़्यादा मज़बूत होगी। प्रोफेशनली और पर्सनली आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अच्छी सेहत के लिए सेहतमंद विकल्प चुनना लाभदायक साबित होगा। परिवार का कोई बुज़ुर्ग मौन धारण कर आपको परेशान कर सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी करने में सफल होंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके काम की तारीफ होगी। किसी को आकर्षित करने की कोशिश कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 शुभ रंग – हल्का नारंगी धनु आय में वृद्धि के योग हैं। करियर में तरक्की की संभावनाएं हैं। गलत दिशाओं के कारण किसी नई जगह जाने में परेशान हो सकते हैं। सेहतमंद विकल्प चुनना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अपने प्रदर्शन से खुशी महसूस करेंगे। सामाजिक मोर्चे पर हाल के विकास से सुकून मिलेगा। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 22 शुभ रंग – वॉयलेट मकर अपने सपनों का साकार करने के लिए अच्छे वित्तीय प्रबंधन की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर आपके काम को पहचान मिलेगी। वज़न नियंत्रित करने के लिए नया व्यायाम अपनाना लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। प्रॉप्रर्टी का अधूरा पड़ा काम शुरू करा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। अपनी संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 18 शुभ रंग – गुलाबी कुंभ रुका हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। अच्छे प्रबंधन के चलते किसी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम करने से सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार साबित होगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में नई शुरूआत करने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – केसरिया मीन शेयर मार्केट में विवेकपूर्ण तरीके से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। एक चालू परियोजना लाभदायक साबित होगी। अपने करीबियों से मिलने के लिए घर पर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस होगा। किसी प्रॉप्रर्टी के ऑफर को मना करना आपके लिए मुश्किल होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – पैरेट ग्रीन


  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...