Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम के चलते परेशानी

Written by  Arvind Kumar -- September 19th 2019 01:07 PM -- Updated: September 19th 2019 01:09 PM
दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम के चलते परेशानी

दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम के चलते परेशानी

गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के चलते गाड़ियों के पहियों पर ब्रेक लग गया है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से कई जगह चक्का जाम किया गया है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस चक्का जाम का समर्थन कैब्स चालकों के साथ-साथ स्कूल बसों के चालकों ने भी किया। चक्का जाम के चलते कई निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा पहले से ही कर दी गई थी। दरअसल केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल कानून में कई बड़े बदलाव किए गए हैं और यही बदलाव देशभर के ट्रांसपोर्टर की परेशानी की वजह बता जा रहे हैं! ऐसी ही तमाम नीतियों को लेकर दिल्ली एनसीआर में ट्रांसपोर्टर ने चक्का जाम का ऐलान किया था जिसका व्यापक असर साइबर सिटी औद्योगिक नगरी में भी देखने को मिल रहा है। [caption id="attachment_341434" align="aligncenter" width="700"]Transporter Strike SS Sharma 2 दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम के चलते परेशानी[/caption] ट्रांसपोर्ट यूनियन के हरियाणा के वाइस चेयरमैन और गुरुग्राम के जिला प्रधान एसएस शर्मा की माने तो चाहे ट्रैफिक चालान में बेइंतहा वृद्धि की बात हो या फिर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कानून में संशोधन कर बदलाव किया गया हो, इससे सिर्फ ट्रांसपोर्टर को ही नहीं बल्कि आम जनता जो भी गाड़ी चलाते हैं को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। [caption id="attachment_341435" align="aligncenter" width="700"]Transporter Strike दिल्ली NCR में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, चक्का जाम के चलते परेशानी[/caption] यह भी पढ़ें : कांग्रेस को झटका, आप में शामिल हुए झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ट्रांसपोर्टपों की माने तो भी यह स्ट्राइक केवल एक दिन की है और सरकार को ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 2 दिन का समय दिया है और कुछ न कुछ बीच का रास्ता निकालने की बात भी कही है, लेकिन अगर दो दिन में सरकार ने कोई रास्ता नहीं निकाला तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील भी हो सकती है! ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...