सामने आई दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट, जानिए कितने नंबर पर है भारत
ब्यूरो: साल 2023 के लिए ग्लोबल हैप्पीनेस इंडेक्स जारी की दिया है। हालांकि इस नई लिस्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड सबसे आगे है। ऐसे में यह ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट सामने आने के बाद भारत के लिए यह खबर बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। शीर्ष 20 देशों की लिस्ट में एशिया का एक भी देश शामिल नहीं है। आपको बता दें कि 55 लाख लोगों की आबादी वाला फिनलैंड लगातार पिछले 6 साल से टॉप पर है।
भारत को मिला 136वां स्थान
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता की सूची में 146 देशों में 136वां स्थान मिला है। हालांकि इससे पहले साल 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। वहीं इस सूची में पाकिस्तान को 121वें पायदान पर रखा गया है। इसके अलावा बांग्लादेश 94वें और चीन 72वें नंबर पर है। तो वहीं इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है।
राहुल गांधी ने कसा तंज
वहीं एक तरफ जहां रिपोर्ट सामने आई है तो वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कस दिया है। तंज कसते हुए उन्होेंने लिखा कि हम ‘नफरत और गुस्से’ के चार्ट में जल्द ही टॉप पर हो सकते हैं।
Hunger Rank: 101
Freedom Rank: 119
Happiness Rank: 136
But, we may soon top the Hate and Anger charts! pic.twitter.com/pJxB4p8DEt — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 19, 2022
- PTC NEWS