Sat, Sep 5, 2026
Whatsapp

नाहन में HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- January 06th 2020 11:51 AM
नाहन में HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

नाहन में HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल

नाहन। नाहन के पास एनएच पर एचआरटीसी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाहन-कालाअम्ब मार्ग पर गौशाला के पास यह हादसा हुआ है। बहरहाल पुलिस ने हादसे के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_376544" align="aligncenter" width="700"]Truck Collided with HRTC bus, 12 injured नाहन में HRTC बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 12 लोग घायल[/caption] बता दें कि दो दिन पहले भी नाहन में नाहन-शिमला हाईवे पर एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस के पलटने से बस में सवार 24 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा ब्रेक फेल होने से हुआ था। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ेंवॉन्टेड लिस्ट में शामिल खूंखार आतंकी दबोचा, हथियारों का जखीरा भी बरामद ---PTC NEWS---
Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK