Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हिमाचल में कोरोना के 2 और मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या पहुंची 69

Written by  Arvind Kumar -- May 14th 2020 09:42 AM
हिमाचल में कोरोना के 2 और मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या पहुंची 69

हिमाचल में कोरोना के 2 और मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या पहुंची 69

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज एक 30 साल की महिला और उसकी 7 साल की बेटी COVID19 से संक्रमित पाए गए। दोनों सिरमौर जिले के पौंटा से हैं। वे 4 मई को दिल्ली से लौटे थे और तब से वे होम क्वारंटाइन में थे। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि इसी के साथ राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 69 हो गई है। इसमें 28 सक्रिय मामले शामिल हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 मौतें हुईं। देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 है (इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 2,549 मौतें शामिल हैं)। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने वीरवार सुबह यह जानकारी दी। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...