Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

1 से 6 दिसंबर के बीच मध्य और उत्तर भारत में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

Written by  Vinod Kumar -- November 30th 2021 10:52 AM
1 से 6 दिसंबर के बीच मध्य और उत्तर भारत में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

1 से 6 दिसंबर के बीच मध्य और उत्तर भारत में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

नेशनल डेस्क: दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू में हुई जोरदार बारिश के बाद अब उत्तर और मध्य भारत में भी बारिश के आसार बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 6 दिसंबर के बीच दो पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में राजस्थान, एमपी समेत पूरे उत्तर-मध्य भारत में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश होगी। पहाड़ों पर भी बारिश होगी। तेज और ठंडी हवाएं चलेगीं। ऐसे में प्रदूषण और स्मॉग की स्थिति में भी सुधार होगा। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 2 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर लद्दाख में बारिश होगी। 5-6 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, इस दौरान दिल्ली में बारिश होगी। 2 दिसंबर को NCR में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। 5-6 दिसंबर को बारिश संभावना अधिक है। इस दौरान पहाड़ और मैदान दोनों जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने के बाद ठंड तेजी से बढ़ेगी। पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड तेजी से बढ़ेगी। अच्छी बात यह है कि दिल्ली समेत तमाम शहरों में स्मॉग और प्रदूषण वाली स्थिति से लोगों को निजात मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।


Top News view more...

Latest News view more...