Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कर्ज उतारने के लिए लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के नाम से मांगी फिरौती, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

Written by  Vinod Kumar -- July 03rd 2022 03:19 PM
कर्ज उतारने के लिए लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के नाम से मांगी फिरौती, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

कर्ज उतारने के लिए लॉरेंस-गोल्डी बराड़ के नाम से मांगी फिरौती, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

जींद/नरवाना: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर आढ़ती से फिरौती मांगने वाले शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने फिरौती ना देने पर जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद आढ़ती ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। नरवाना में 28 जून की रात आढ़ती ईश्वर चंद से फोन पर व्हाट्स एप के जरिए विदेशी नंबर से कॉल कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। फिरौती ना देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर फिरौती मांगी थी। पुलिस नंबर को ट्रेस ना कर पाए इसलिए व्हाट्स एप का इस्तेमाल किया गया था। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरवाना के क्लोदा गांव निवासी अजय और टोहाना के नांगला गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। अजय के पिता किसान और राहुल के पिता मजदूरी करते हैं। अजय पर खेती बाड़ी व परिवारिक खराब आर्थिक हालत के कारण 35 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। दोनों ने शॉर्ट कट तरीके से एक ही रात में कर्ज उतारने की सोची और आढ़ती से फिरौती मांग डाली। एसपी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरौती मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पाया गया इनका लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से कोई लिंक नही है।


Top News view more...

Latest News view more...