Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुतिन से की अपील, कहा: मानवता के नाम पर सेना को वापस बुलाए रूस

Written by  Vinod Kumar -- February 24th 2022 04:46 PM
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुतिन से की अपील, कहा: मानवता के नाम पर सेना को वापस बुलाए रूस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पुतिन से की अपील, कहा: मानवता के नाम पर सेना को वापस बुलाए रूस

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। रिपोर्टस के मुताबिक रूसी सेना यूक्रेन में घुस चुकी है। इस दौरान यूक्रेन में भारी नुकसान की खबर है। यूक्रेन के कई इलाकों पर पर रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। रूसकी सेना टैंकों के साथ रूस में घुस चुकी है। यूनाइटेड नेशंस के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपील की है। एक ट्विटर पोस्ट में उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में मुझे अपनी अपील बदलनी होगी। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से अपील करते हुए कहा है कि मानवता के नाम पर अपने सैनिकों को रूस वापस ले जाएं। यह संघर्ष अब रुकना चाहिए।  

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावनाओं और दुनियाभर के देशों की ओर से बातचीत के दबाव के बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह रूसी हितों को नजरअंदाज नहीं करेंगे। पुतिन ने कहा है कि हमारा देश हमेशा बातचीत के लिए तैयार है जिससे कि कोई हल निकल सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया नागरिकों से लड़ने का आह्वान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से लड़ने का आह्वान किया है, जो रूसी सेना के खिलाफ देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों को हथियार मुहैया करवाया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस से बाहर आने और अपने पड़ोसी पर आक्रमण करने के मास्को के फैसले का विरोध करने का भी आग्रह किया। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 जवान, 5 फाइटर जेट और 2 हेलिकॉप्टर भी मार गिराए। ‘Four-Russian-tanks-destroyed’-3 रूस का दावा सरेंडेर कर रहा यूक्रेन यूक्रेन (Ukraine) पर जारी रूसी (Russia) हमले के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन जल्द ही सरेंडर करने वाला है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने खुफिया डेटा का हवाला देते हुए बताया है कि यूक्रेनी सेना (Ukraine Army) की इकाइयां और सैनिक बड़े पैमाने पर अपनी पोजिशन्स छोड़ रहे हैं और हथियार फेंक कर भाग रहे हैं। यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है। यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है। यूक्रेन के राजदूत आइगोर पोलखा (Igor Polikha) ने कहा कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं। नई दिल्ली (भारत) यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है। आइगोर पोलखा ने कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।  

Top News view more...

Latest News view more...