Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

हथनीकुंड बैराज पर पानी स्टोर करने के लिए बनेगा बांध, पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम

Written by  Vinod Kumar -- August 05th 2022 02:55 PM
हथनीकुंड बैराज पर पानी स्टोर करने के लिए बनेगा बांध, पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम

हथनीकुंड बैराज पर पानी स्टोर करने के लिए बनेगा बांध, पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम

यमुनानगर/तिलक भारद्वाज: बरसात के दिनों में उफान पर आने वाली यमुना नदी अब लोगों के लिए मनोरंजन के केंद्र बनने के लिए जा रही है। यमुना नदी के पानी को स्टोर करने के बाद वहां लोगो के लिए मोटर बोट के साथ साथ पेराग्लाइडिंग जैसे प्रोजेक्ट लाकर पर्याटन को बढावा देने का काम किया जाना है तो वही पानी स्टोर होने से लोगो को यमुना नदी से बाढ़ का खतरा भी नही झेलना पड़ेगा। पहाड़ों पर बरसात होते ही यमुना नदी उफफान पर आ जाती है। इस उफान से यमुनानगर से लेकर दिल्ली बाढ़ का खतरा दिखाई देता है और न जानें कितने गांव बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। किसानों की जमीनें भी यमुना नदी निगल जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा हरियाणा पर्याटन विभाग बहुत जल्द हथनीकुंड बैराज पर पानी स्टोर करने के लिए एक बांध बनाने के लिए जा रहा है। पानी स्टोर होने के बाद हथनीकुंड बैराज के पीछे लोगों के मनोरंजन के लिए मोटर बोट लगाई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हथनीकुंड से निकलने वाले पानी से जो तबाही मचती है उससे लेागों को बड़ी राहत मिलेगी। हथनीकुंड बैराज का पानी स्टोर करने के लिए मुख्यामंत्री हरियाणा मनोहर लाल खटटर सहित कई राज्य मंत्री भी निरीक्षण कर चुके हैं। अब इलाके के मंत्री जिनके कंधो पर शिक्षा वन मंत्रालय आदि है वह भी इलाके का दौरा करने के लिए जंगल में पहुंचे कंवरपाल गर्जर ने स्पोर्टस बाइक पर स्वार होकर कलेसर तक इलाके का दौरा भी किया और यहा पर बनने वाले प्रोजेक्ट के बारे में लोगों से बातचीत भी की। जब हथनीकुंड बैराज पर लोगो के लिए मनोरंजन के लिए तरह-तरह के बंदोबस्त होंगे तो लोग भी दूर दूर से यहां पहुंचेंगे। खास तौर पर हथनीकुंड पर वाटर पार्क बनाने की भी योजना है जो इलाके के लिए बड़ी कारगार साबित हो सकती है। हथनीकुंड के समीप होमस्टे का भी प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को यहा कम खर्च पर लोगों के लिए नाइट स्टे मुहैया हो सके।


Top News view more...

Latest News view more...