Sun, Apr 5, 2026
Whatsapp

चरखी दादरी में बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, पानी में डूब गई सड़कें-गलियां

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 10th 2022 05:49 PM
चरखी दादरी में बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, पानी में डूब गई सड़कें-गलियां

चरखी दादरी में बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, पानी में डूब गई सड़कें-गलियां

चरखी दादरी/प्रदीप साहू: अचानक मौसम के बदलने से हुई बारिश ने एक बार फिर से प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली, लेकिन साथ ही ये बारिश उनके लिए मुसीबत भी लेकर आई। बारिश के चलते शहर की गलियां व सड़कें पानी से लबालब हैं। वहीं, पूरे शहर में जलभराव से हालात बुरे बन गए हैं। बता दें कि सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश से पूरे शहर की सड़कें, गलियां, रास्ते पानी से भर गए। इससे पहले प्रशासन ने जलभराव से निपटने के लिए बड़े दावे किए थे, लेकिन बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। शहर की निचली कॉलोनियों, बाजारों और गलियों से पानी की निकासी की ठीक व्यवस्था ना होने से लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि दादरी शहर के लघु सचिवालय द्वार, नगर परिषद कॉम्प्लेक्स का आंगन और रोडवेज वर्कशॉप में भी जलभराव देखा गया। इसके अलावा शहर की कई गलियों में भी सीवरेज संबंधी समस्या होने से लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगों औऱ दुकानदारों ने बताया कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री दादरी की रैली में आए थे और घोषणााएं भी की। बावजूद इसके थोड़ी सी बारिश होते ही गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। यहां सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं है। स्कूलों में पानी भरने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही हैं। वहीं, कॉलोनियों में जलभराव से काफी परेशानियां आ रही हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद गौड ने बताया कि पानी निकासी के लिए लगी मोटरों की क्षमता कम है। बड़ी मोटरें लाई गई हैं, लेकिन गोताखोर व कर्मचारी नहीं होने के कारण मोटरें नहीं लगी हैं। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK