उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी, मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी
मनमनोहन सिंह का कहना है कि अप्रैल के महीने में भी तेज गर्मी देखने को मिली थी। हालांकि मई के महीने में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से गर्मी का प्रकोप उतना नहीं हुआ, लेकिन जून के महीने में गर्मी खूब कहर बरपा रही है। हरियाणा के ताजा तापमान (Haryana latest temperature) की बात करें तो दक्षिण हरियाणा के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है जो सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि फिलहाल जून का महीना अभी शुरू हुआ है। अभी काफी भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल इस पूरे महीने गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। यानि लोगों को पूरे महीने गर्मी झेलनी पड़ेगी।
हरियाणा में मानसून कब आयेगा
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर मनमोहन सिंह का कहना है कि फिलहाल मॉनसून के भी ज्यादा आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते में हरियाणा तक पहुंचना शुरू हो जाएगा, लेकिन यह तय नहीं माना जा सकता।
[caption id="attachment_293425" align="alignnone" width="700"]
[/caption]
इस साल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता काफी कम देखी गई है। यही वजह है कि गर्मी समय से पहले आ गई क्योंकि मार्च का महीना पूरी तरह से सूखा रहा। अगर पश्चिमी विक्षोभ शुरुआती दिनों में सक्रिय रहता है तो गर्मी देरी से आती है और तापमान भी सामान्य बना रहता है, लेकिन इस साल पश्चिमी विक्षोभ उतना ज्यादा सक्रिय नहीं हुआ।